Thursday , 13 March 2025
Home आगरा Agra News: 100 families celebrated the Nav Samvantsar by performing Havan together in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 100 families celebrated the Nav Samvantsar by performing Havan together in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 100 परिवारों ने एक साथ हवन कर किया नवसंवत्सर का स्वागत. विश्व कल्याण के लिए की प्रार्थना

नव वर्ष की पूर्व बेला पर विश्व कल्याण के लिए विश्व जागृति मिशन द्वारा सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। सदर स्थित माना मण्डपम में आयोजित 7 हवन कुंडों का निर्माण किया गया, जिसमें 100 से अधिक परिवारों ने विधि विधान व वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहूति दी। आरती के साथ यज्ञ का समापन हुआ। श्रीगणेश आराधना के साथ प्रारम्भ हुए यज्ञ में परिवार के बच्चों, युवा व बुजेर्गों सहित तीन पीढ़ी के सदस्यों ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। मिशन के कोषाध्यक्ष एमएस रावत ने बताया कि 32 वर्ष पूर्व रामनवमी के दिन संतश्री सुधांसु जी महाराज द्वारा मिशन की स्थापना की गई थी। तब से विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए इस तरह के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं। प्रत्येक रविवार को माना मंडपम में प्रातः 8-9 बजे तक सत्संग का आयोजन प्रारम्भ किया जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहूति देने के साथ विश्व कल्याण व निरोगी होने की कामना की। अंत में आरती कर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, सोनपाल कुशवाह, राकेश सिन्हा, रणवीर सिंह, जेपी सिंह, श्याम सिंह, केएल बघेल, राजीव वर्मा, शिवम मंगल, मीतारानी, कुमकुम सिन्हा, शुशीला कुशवाह, विनय कुमार कुशवाह, आरएन शर्मा, डीसी सिंह, ओपी वर्मा, विजेन्द्र सिंह, सर्वेश यादव, विपिन कुशवाह, तारादेवी, सतीश शाल्या, जगत सिंह, कौशल किशोर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Five new leprosy patients were found in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पांच नये कुष्ठ रोगी मिले. स्वास्थ्य विभाग ने 4330 घरों...

आगरा

Agra News: Agra’s Shree Jagannath temple was filled with fragrance of Holi of flowers…#agranews

आगरालीक्स….फूलों की होली से महका आगरा का श्रीजगन्नाथ मंदिर, गुंजिया और ठंडाई...

आगरा

Agra News: Holi of perfume was celebrated in Khatu Shyam Temple, Jeoni Mandi, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इत्र की सुगंध से सुगंधित हुआ खाटू नरेश का दरबार,...

आगरा

Agra News: Before Holi in Agra, FSDA destroyed one quintal of mawa…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले एफएसडीए की जबर्दस्त कार्रवाई. एक क्विंटल मिलावटी...

error: Content is protected !!