Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : 10th May Last date for Online application for admission in Government Leather Institute#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : 10th May Last date for Online application for admission in Government Leather Institute#agra

179

आगरालीक्स …आगरा के राजकीय चर्म संस्थान, राजकीय पोलीटेकनिक, मनकेडा एवं राजकीय पोलीटेकनिक शमशाबाद में सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवदेन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


राजकीय चर्म संस्थान प्रिंसिपल डॉ.एसएचअब्बास ने अवगत कराया है कि जनपद में स्थापित राजकीय चर्म संस्थान, नुनिहाई, आगरा में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिये होने वाली पोलीटेकनिक यू०पी०संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2024 (जेईई) में शामिल होने के लिये विद्यार्थी 10 मई, 24 तक ऑनलाइन आवेदन जेईईसीयूपी की वेबसाइट http://jeecup.admissions.nic.पर कर सकते हैं। विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन का मौका है। जेईई के जरिये जनपद में स्थित राजकीय चर्म संस्थान में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगें, जो विद्यार्थी हाईस्कूल परीक्षा देने वाले और उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। ऑनलाइन आवदेन करते समय यदि किसी प्रकार अभ्यार्थी को अभ्यर्थन करने में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है उसके निराकरण हेतु संस्था में ‘हेल्पडेस्क’ स्थापित किया गया है।

अभ्यर्थी दूरभाष नं0-05622281104 (रा०च०सं०आगरा) एवं 9654996225 (रा०पा० मनकेड़ा, आगरा) पर सम्पर्क करते हुये अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि जनपद में स्थापित पोलीटेकनिकों में प्रवेश हेतु वे ही छात्र पात्र होगें जो कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया गया हो। संस्था (अ) राजकीय चर्म संस्थान, आगरा में (1) लैदर टैक्नोलोजी (टैनिंग) (2) लैदर टैक्नोलोजी फुटवियर (कैड) (3) कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी० एवं (ब) राजकीय पोलीटेकनिक, मनकेडा, आगरा में (4) सिविल अभि० (5) यांत्रिक अभि0 (6) कैमीकल अभि० (स) राजकीय पालीटेकनिक, शमशाबाद, आगरा में (7) कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी (8) यांत्रिक अभि०में प्रवेश पाया जा सकता है। कालेज में विद्यार्थियों को लाइब्रेरी, बैडमिंटन कोर्ट आदि की सुविधा उपलब्ध है। संस्था में संचालित पाठ्यक्रमों में शतप्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा के चलते अधिकाश विद्यार्थी अच्छी कंपनियों में कार्यरत हैं एवं अपनी स्वंय की इकाई स्थापित किये हुये है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि उ०प्र०सरकार द्वारा संस्था में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति सुविधा अनुमन्य है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!