Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: 10th student with three friends blast fire crackers in Sarv SRK Mall before burger party, Reveals reason
बिगलीक्स

Agra News: 10th student with three friends blast fire crackers in Sarv SRK Mall before burger party, Reveals reason

220

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के सर्व एसआरके मॉल में एक छात्रा और दो छात्रों के साथ कार से पहुंचे 10 वीं के छात्र के सुतली बम से धमाका करने पर दहशत फैल गई, बम क्यों चलाया जानें छात्रों ने क्या बताया।
आगरा के सर्व एसआरके मॉल में सोमवार रात को सिकंदरा क्षेत्र का छात्र जो बिचपुरी के एक स्कूल में 10 वीं में पढ़ रहा है वह होंडा अमेज कार से पश्चिमपुरी के रहने वाले अपने दोस्त और भगवान टॉकीज स्थित कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहे 12 वीं के छात्र और छात्रा को साथ लेकर बर्गर पार्टी करने के बाद छात्रा को शाहगंज में उसके घर छोड़ने के लिए निकले। पांच मंजिला मॉल में कार पार्किंग में खड़ी की, कार की डिकी में सूतली बम का बॉक्स और स्काई शॉर्ट रखे हुए थे। बर्गर किंग में छात्र और छात्रा को बर्गर पार्टी करनी थी।


सीढ़ियों के पास चला दिया सूतली बम, दहशत में आए एक हजार लोग
रात करीब आठ बजे एक छात्र ने कहा कि पार्किंग में लिफ्ट के पास सीढ़ियां हैं वहां एक सुतली बम चला देते हैं। किसी को पता भी नहीं चलेगा और वहां से निकल जाएंगे। एक छात्र ने सूतली बम निकाल लिया, सूतली बम लिफ्ट के पास सीढ़ियों पर रखा, पहले एक छात्र ने सूतली बम चलाने की कोशिश की लेकिन नहीं चला। इसके बाद 10 वीं के छात्र ने अपने हाथ में बम पकड़ा और चला दिया। बेमसेंट में सूतली बम चलने से धमाके की आवाज हुई, उस समय मॉल में करीब एक हजार लोग थे। गेम जोन में बच्चे खेल रहे थे। धमाके की आवाज से लोग दहशत में आ गए और मॉल से बाहर की तरफ भागने लगे। सुरक्षा कर्मी भी भागकर नीचे पहुंचे। उसी दौरान कार में बैठकर छात्र बाहर जाने लगे, शक होने पर सुरक्षा कर्मियों ने कार रोक दी। कार में सूतली बम रखे हुए थे, चारों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।


दोस्त की बहन का 15 जुलाई को जन्मदिन, सरप्राइज पार्टी देने के लिए कार में रखे थे दीपवाली पर बचे बम
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 10 वीं का छात्र आनलाइन इलेक्ट्रिक आइटम की बिक्री करने का काम करता है इससे उसकी अच्छी आमदनी हो जाती है। उसने 4.90 लाख रुपये में सेकेंड हैंड कार रखीदी थी, नीट की तैयारी कर रहे छात्र की 16 साल की बहन का 15 जुलाई को जन्मदिन है। बहन को बर्थडे का सरप्राइज देने के लिए दीपावली पर बचे बम पटाखों को अपनी कार में रख लिया था, जब चारों एसआरके मॉल पहुंचे। पार्किंग में कोई नहीं था, शरारत करने के लिए प्लान किया कि एक बम चला देते हैं किसी को पता भी नहीं चलेगा।


बच्चों की हरकत से परिजन भी हैरान
10 वीं के छात्र के पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती है। पश्चिमपुरी का रहने वाले 10 वीं के छात्र के पिता कपड़ा व्यापारी हैं। पुलिस ने तीनों छात्र और छात्रा के परिजनों को भी थाने पर बुला लिया। बच्चों की हरकत जानने के बाद परिजन भी हैरान हैं, आखिर बच्चों ने ऐसा क्यों किया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि तीनों छात्र और छात्रा बर्गर पार्टी करने गए थे, शरारत के लिए बम चला दिया, थाने में जीडी में एंट्री करने के बाद जेजे बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी, किसी का मकसद दहशत फैलाना नहीं था। माफी मांग रहे हैं उनके मोबाइल केा कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Janmashtami Update: 600 Pass for Mangla Aarti on 4-5 September Mid Night from 1.55 AM, Full Process

मथुरालीक्स वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर साल में एक...

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज से चार दिन तक बारिश का अलर्ट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!