आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. आंबेडकर विवि के छात्र मार्कशीट के लिए परेशान हैं और कॉलेज संचालक विवि से छात्रों की मार्कशीट नहीं ले जा रहे हैं। ( Agra News: 115 College taken Marksheet from DBRAU, Agra#Agra )
विवि की ओर से अंकतालिका वितरण करने काम शुरू कर दिया है। सत्र 2024-25 के एनईपी सेमेस्टर परीक्षा परिणाम की अंकतालिका 15 जुलाई से कॉलेजों को देने का काम शुरू किया गया। पहले दिन 33 कॉलेज ने अंकपत्र प्रदान किए गए। इसमें 8150 छात्रों की अंकतालिकाएं प्रदान की गयी। इस दिन कोड एक से 100 तक के कॉलेजों को बुलाया गया था। 16 जुलाई को 101 से 200 कोड तक के कॉलेज बुलाए गए। इस दौरान छलेसर परिसर एजेंसी से 39 कॉलेज को 6952 अंक पत्र प्राप्त किए। वहीं 17 जुलाई कॉलेज कोड संख्या 201 से 400 तक को बुलाया गया। इस दौरान 43 कॉलेज आए और विवि ने इनको 10394 छात्रों की अंकतालिकाएं वितरित की। ऐसे में कॉलेजों के रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार छात्रों को परीक्षा के बाद जल्द अंकतालिका प्रदान करने के लिए विवि गंभीर है। इसी के चलते वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। कॉलेजों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। 18 जुलाई कॉलेज कोड संख्या 401 से 600 तक और 19 जुलाई कॉलेज कोड संख्या 601 से शेष सभी की मार्कशीट दी जाएंगी।