आगरालीक्स ….आगरा में दर्दनाक हादसा, गेंहू निकालते समय थ्रेसर में 12 साल के बालक का तीन चौथाई हिस्सा अंदर चला गया, मौत।
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बिलैया के रहने वाले भीकम सिंह के खेत में थ्रेसर से गेंहू निकाला जा रहा है। गेंहू निकालते से थ्रेसर में 12 साल का बालक केशव फंस गया, गेंहू के साथ केशव भी अंदर चला गया, जब तक थ्रेसर को बंद करते केशव का
आधे से अधिक हिस्सा थ्रेसर में जा चुका था। बालक की मौके पर ही मौत
थ्रेसर को रोकने के बाद बालक को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। बालक की मौत होने से लोगों में कोहराम मच गया।