आगरालीक्स…ट्रेनों में बिना वजह अलार्म चेन खींचने वाले 123 लोग धरे गए. आगरा रेल मंडल के स्टेशनों पर कार्रवाई. आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर सबसे अधिक पकड़े गए. वसूला गया जुर्माना
आगरा मंडल में 01 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 123 लोंगो पर कार्यवाही करके जुर्माना भी वसूला गया, जिसमे आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 42, आगरा किला स्टेशन पर 06, मथुरा जंक्शन पर 57, अछनेरा स्टेशन पर 06, कोसीकलां पर 07 व धौलपुर स्टेशन पर 03 लोंगो पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया.
आगरा मण्डल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है. इस अभियान के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न रेल खंडों, प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित रूप से सघन जांच, निगरानी एवं जागरूकता गतिविधियाँ की जा रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रेनों के समयबद्ध एवं निर्बाध संचालन को बनाए रखा जा सके. अलार्म चैन पुलिंग का स्टेशनो पर निरंतर उद्घोषणा की जा रही है और बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है कि अनावश्यक चैन पुलिंग ना करे RDN स्क्रीन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है.