आगरालीक्स…आगरा में 128 नई चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला ज्वाइनिंग लैटर. सीएमओ ने पूर्ण मनोयोग के साथ काम करने का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश अधीनस्थय सेवा चयन बोर्ड से पूरे प्रदेश में 7225 नव चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यक्रत्रियों को आज नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। आगरा में भी आज कम्युनिटी रेडियो 90.4 “आगरा की आवाज़” डा0ॅ.भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने जेपी सभागार खन्दारी कैम्पस में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

आगरा जनपद के लिये 128 नव चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को जनप्रतिनिधियों पक्षालिका सिंह विधायक बाह, चौधरी बाबूलाल विधायक फतेहपुर सीकरी, धर्मपाल सिंह विधायक एत्मादपुर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल विधायक शहर उत्तरी, मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष, ए. मण्डिकंडन मुख्य विकास अधिकारी आगरा, डा. चन्द्रशेखर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण श्रीवास्तव द्वारा नवनियुक्ति महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई देते हुये सन्देश दिया कि सभी नवनियुक्ति महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन पूजा सक्सेना,कार्यक्रम अधिशासी और मीडिया प्रभारी और तकनीकी सहयोग इंजीनियर तरुण श्रीवास्तव कम्युनिटी रेडियो डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय एवं डॉ. पियूष जैन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन के नेतृत्व में डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सुरेन्द्र मोहन प्रजापति, कुलदीप भारद्वाज, अनिल सत्संगी, पंकज जायसवाल, दीपक श्रीवास्तव ने सहयोग प्रदान किया। डा. विनोद रजिस्टार आगरा विश्वविद्यालय, एएनएम टीसी के टयूटर एवं विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स तथा आगरा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान किया।