Monday , 4 May 2026
Home आगरा Agra News: 13th ‘Leaders Agra’ award ceremony will be dedicated to Ratan Tata, grand event will be held on 12th January…#agranews
आगरा

Agra News: 13th ‘Leaders Agra’ award ceremony will be dedicated to Ratan Tata, grand event will be held on 12th January…#agranews

406

आगरालीक्स…आगरा में रतन टाटा के नाम से दिया जाएगा शहर के प्रमुख नागरिक को अवार्ड. लीडर्स आगरा अवार्ड समारोह में आगरा देगा श्रद्धांजलि, उठाएगा भारत रत्न की मांग  

भारत का नाम उद्यमिता के साथ सेवा के क्षेत्र में विश्व पटल पर अंकित करने वाले रतन टाटा को समर्पित होगा इस वर्ष लीडर्स आगरा अवार्ड समारोह। आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन मंगलवार को किया गया।  पुष्पांजलि सभागार, अग्रसेन भवन, लोहामंडी में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह का शुभारंभ परम संरक्षक चंद्र गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अध्यक्ष डॉ पार्थ सारथी शर्मा ने बताया कि तपन फाउंडेशन एवं लीडर्स आगरा संस्था की ओर से प्रतिवर्ष होने वाला ‘लीडर्स आगरा’ अवार्ड समारोह इस बार विश्व के प्रसिद्ध उद्योगपति, राष्ट्रभक्त, देशवासियों के चहेते, भारत के विकास मे उद्योगो के माध्यम से व्यापक साथ देने वाले उद्योगपति रतन टाटा को समर्पित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि देश के विख्यात उद्योगपति रतन टाटा का विगत वर्ष नौ अक्टूबर 2024 में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें वर्ष 2000 में भारत सरकार ने पद्मभूषण और सन् 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उनकी कंपनी द्वारा नैनो कार से लेकर जगुआर वाहन बनाए गए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से आगरावासी प्रमुख उद्यमी रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनकी स्मृति में अवार्ड एक प्रमुख उद्योगपति/ श्रेष्ठ नागरिक को प्रदान किया जाएगा। साथ ही संस्था रतन टाटा को भारत रत्न देने की सरकार से मांग उठाएगी।
महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि 12 जनवरी को आचार्य शांति सागर सभागार, एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत पर दोपहर 2 बजे से 13 वां लीडर्स आगरा अवार्ड समारोह 2025  आयोजित होगा। समारोह में 17 विविध श्रेणियों में 19 अवार्ड प्रदान किये जायेगा।

शहर की विभिन्न दिवंगत विभूतियों को नमन करते हुए उनकी स्मृति में उनके नाम पर अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। अवार्ड  प्राप्त करने वालीं शख्सियतें शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, नारी शक्ति, खेल, न्याय, पत्रकारिता, साहित्य, संस्कृति आदि क्षेत्रों में होंगी। 
आयोजन शहर की कला, संस्कृति, साहित्य जगत का महाकुंभ एवं मिनी पद्मश्री के रूप मे होगा। इसमें सम्मान के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी स्थानीय कलाकारों द्वारा दी जाएंगी। इस विराट आयोजन मे तपन फाउंडेशन सहयोगी के रूप मे पूरा सहयोग प्रदान कर श्रेष्ठ नागरिकों को अभिनंदित मे हमेशा की तरह साथ है।

आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह के अवसर पर डॉ बीके अग्रवाल, संजय मिश्रा, पार्षद शरद चौहान, प्रमोद मेडतवाल, आदर्श नंदन गुप्त, रॉबिन जैन, विजय जैन, हेमा जैन, हरिकांत शर्मा, राजदीप ग्रोवर, सतीश शर्मा, एस के बग्गा, दीपक वर्मा, मनोज गोयल, स्वीटी चौहान, अंजली गुप्ता, डॉ अशोक कुशवाहा, सृष्टि दुबे, आयुषी गुप्ता, विनीता सिंह, राहुल जैन, करण सिंह, नवीन चंचल, ऋतुराज दुबे आदि उपस्थित रहे। 

इनके नाम से होंगे अवार्ड 
आयोजन में समाज को किसी न किसी रूप में प्रमुख योगदान प्रदान करने वाले लोगों की स्मृतियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। रतन टाटा के अतिरिक्त इस वर्ष प्रमुख लेखक, साहित्यकार डॉ प्रणवीर सिंह चौहान, पूर्व खिलाडी, शिक्षाविद विद्याशंकर शर्मा, युवा व्यवसायी श्रीकांत मिश्रा को भी आयोजन में इस वर्ष विशेष रूप से नमन किया जायेगा। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी रोशन लाल करुणेश, अभय चौहान, विद्या शंकर शर्मा, लाला दाऊ दयाल अग्रवाल, डॉ प्रभा मल्होत्रा, महादेव नारायण टंडन, लक्ष्मी चंद जैन, पंडित वासुदेव प्रसाद शर्मा, वैद्य चंपालाल जैन, अशोक जैन, केवल चंद जैन, लखमीचंद मेडतवाल की स्मृति में अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Srimad Bhagwat Katha of Shri Mankameshwar Math in Agra in the month of Purushottam…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में श्री मनःकामेश्वर मठ की श्रीमद्भागवत कथा पुरुषोत्तम मास में. 17...

आगरा

Agra Live News: Weather changed in Agra. Rain and hail accompanied the Agra Dehat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. देहात क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले तो...

आगराएजुकेशन

Agra Live News: NEET UG Exam Concludes Peacefully at 21 Centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 21 केंद्रों पर हुई नीट यूजी परीक्षा. 9779 अभ्यर्थियों ने...

error: Content is protected !!