आगरालीक्स …Agra News : आगरा के लिए राहत की खबर, रैपुरा जाट से खंदौली 20 मिनट में पहुंच जाएंगे। ट्रक सहित भारी वाहन सिकंदरा, भगवान टॉकीज, रामबाग की तरफ नहीं आएंगे और जाम नहीं लगेगा। ( Agra News : 14 KM Long Agra Nortern Bypass start from April 2025 connecting Agra, Mathura & Sadabad#Agra)
नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया ने नेशनल हाईवे 19 और यमुना एक्सप्रेव को जोड़ने के लिए 305 करोड़ रुपये से उत्तरी बाईपास का निर्माण 2022 में रैपुरा जाट से सादाबाद तक के लिए शुरू किया गया था। बाईपास 14 किलोमीटर का है। यह बाईपास आगरा दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 141 को जोड़ेगा। बाईपास 13 किलोमीटर में बाईपास बनकर तैयार हो गया है, दो सप्ताह में निर्माण पूरा हो जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा का मीडिया से कहना है कि अप्रैल में बाईपास यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
रैपुरा जाट से खंदौली के बीच 30 किलोमीटर की दूरी
उत्तरी बाईपास फरह के रैपुरा जाट से खंदौली को जोड़ेगा। अभी इसकी दूरी 45 किलोमीटर है। बाईपास के बनने से 15 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी, यह दूरी 30 किलोमीटर रह जाएगी और करीब 20 मिनट में दूरी तय कर ली जाएगी।
14 किलोमीटर लंबा है बाईपास
उत्तरी बाईपास 14 किलोमीटर लंबा है, इसमें मथुरा, महावन, हाथरस, सादाबाद के शहजादपुर पौरी, पौरी चुरमुरा, रैपुरा जाट, भधाया, कंजौली घाट, कनोरा बांगा, मुर्शिदाबाद बांगर, सराय सलवाहन, नेरा, नगला गुखरौत, गुखरौली, मिढ़ावली से होकर गुजरेगा।