आगरालीक्स ….आगरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी और कार खरीदने पर कुल कीमत पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी, आरटीओ का टैक्स 100 फीसदी माफ।

ई इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा छूट दी जा रही है। वाहन खरीदने पर आरटीओ में आठ से 10 फीसदी टैक्स आरटीओ कार्यालय में जमा होता है, इलेक्ट्रिक वाहन के लिए यह टैक्स माफ है। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर आरटीओ कार्यालय में कोई टैक्स जमा नहीं करना पड़ रहा है।
14 अक्टूबर के बाद ई वाहन खरीदने पर 15 फीसदी छूट
इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने ई वाहन खरीदने वालों को छूट देने की घोषणा की है। एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा के अनुसार, ई वाहन खरीदने वालों को 14 अक्टूबर से वाहन की कुल कीमत पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके लिए वाहन खरीदने के बाद डीलर के यहां आनलाइन आवेदन करना होगा। शासन के माध्यम से वाहन स्वामी के एकाउंट में सीधे 15 फीसदी धनराशि आ जाएगी।
10 लाख रुपये के वाहन पर 2.50 लाख रुपये तक की छूट
इस तरह 10 लाख रुपये तक का इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं तो आरटीओ टैक्स पर करीब एक लाख रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, 15 फीसदी छूट के तहत 1.50 लाख रुपये वाहन स्वामी के खाते में आ जाएंगे। इस तरह करीब 2.50 लाख रुपये की छूट मिलेगी।