आगरालीक्स ….आगरा में युवक के परेशान करने पर छात्रा ने की सुसाइड, युवक से बचने के लिए 10 वीं की पढ़ाई छोड़ दी, घर से निकलना बंद कर दिया।

आगरा के खंदौली में रहने वाली 16 साल की किशोरी का शव कमरे में लटका मिला, किशोरी के स्वजनों के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रुप किशोर निवासी फिरोजाबाद को अरेस्ट कर लिया है। आरोप है कि रूप किशोर द्वारा किशोरी को परेशान किया जा रहा था, उसका रास्ता रोक लेता था।
10 वीं पढ़ाई छोड़ी
किशोरी मूल रूप से फिरोजाबाद की रहने वाली है, रूप किशोर उसे परेशान करता था इसलिए किशोरी ने 10 वीं पढ़ाई छोड़ दी। रूप किशोर से परेशान होकर डेढ़ साल पहले किशोरी और उसके परिजन खंदौली आ गए और यहां रहने लगे। लेकिन रूप किशोर ने पीछा नहीं छोड़ा वह खंदौली में आकर किशोरी को परेशान करने लगा। इससे परेशान होकर किशोरी ने सुसाइड कर ली।