Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: 16 Year Old Kidnapped and sold 3 times on 45 days, 3 arrest…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: 16 Year Old Kidnapped and sold 3 times on 45 days, 3 arrest…#agranews

264

आगरालीक्स…आगरा में 16 साल की लड़की को फ्रेंड ने घर बुलाया. इसके बाद उसे 45 दिन में तीन बार अलग—अलग लोगों को बेचा गया. रौंगटे खड़े करने वाला मामला..

आगरा के फतेहाबाद से रौंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है. यहां 16 साल की एक लड़की को उसकी सहेली ने अपने घर बुलाया, लेकिन यहां बुलाकर सहेली ने अपनी मां, भाई और मां के प्रेमी के साथ मिलकर उसे बेहोश कर अगवा कर लिया. इसके बाद उसे धौलपुर में 50 हजार रुपये में बेच दिया. यही नहीं इसके बाद भी पीड़ित लड़की 15—15 दिन के अंदर दो बार और बेची गई. इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया गया. पुलिस ने इस मामले में किशोरी को बरामद कर लिया है और मां और प्रेमी सहित तीन को अरेस्ट किया है.

बहन के गायब होने पर भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा
पुलिस के अनुसार 16 साल की एक लड़की 27 मई को अचानक लापता हो गई थी. उसके भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. जांच में पाया कि लड़की को उसकी सहेली ने घर बुलाया था जिसके बाद उसने अपनी मां, मां के प्रेमी हिस्ट्रीशीटर भोला उर्फ मनोज निवासी गढ़ी दरियाव फतेहाबाद और भाई के साथ मिलकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी. इसके बाद उसे मुरैना ले गए और यहां पर धौलपुर के रहने वाले रवि को 50 हजार रुपये में बेच दिया.

यहां रवि ने कुछ दिन तक लड़की को अपने पास रखा और फिर उसे मुरैना के ही रहने वाले पंजाब सिंह को पैसे लेकर बेच दिया. पंजाब सिंह ने भी किशोरी का शोषण कर उसे रामनिवासी निवासी मुरैना को बेच दिया. इस दौरान सभी जगह उसका शोषण किया गया. पुलिस ने जांच के बाद किशोरी को रामनिवास के पास से बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में भोला उर्फ मनोज, गीता और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!