आगरालीक्स… आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में पहली बार गेस्ट टीचर की नियुक्ति के लिए हुई परीक्षा और साक्षात्कार, जल्द जारी होगी सूची.

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के लिए चल रही साक्षात्कार और प्रस्तुतिकरण प्रक्रिया पूरी हो गयी। विवि के खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में तीन दिन तक चली प्रक्रिया में रविवार को कई विषयों के लिए अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए। विवि के आवासीय संस्थानों के विभिन्न विभागों में 33 से अधिक विषयों के लिए 163 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। विवि जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के अनुसार साक्षात्कार में शामिल हुए अभ्यर्थियों का रिजल्ट कार्य परिषद में रखा जाएगा। एक्सपर्ट की ओर से साक्षात्कार और प्रजेंटेंशन सहित अन्य आधार पर दी गयी रिपोर्ट कार्य परिषद के स्वीकृत होने के बाद अंतिम चयन की सूची जारी कर दी जाएगा।