Tuesday , 13 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : 18 year old IET Btech Student Piyush & Transporter goes missing in Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News : 18 year old IET Btech Student Piyush & Transporter goes missing in Agra#Agra

आगरालीक्स….Agra News : आगरा के इंजीनियरिंग कॉलेज का बीटेक का छात्र लापता, पार्किंग में खड़ी मिली स्कूटी। वहीं, एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी लापता, जवाहर पुल पर मिली स्कूटी। ( Agra News : 18 year old IET Btech Student Piyush & Transporter goes missing in Agra#Agra )


मूल रूप से शिकोहाबाद का रहने वाला 18 साल का पियूष राजौरिया पुत्र कुलदीप राजौरिया डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के आईईटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। वह सिकंदरा के विनायक नगर में रहे रहे शिक्षा विभाग में कार्यरत अपने मामा अमित कुमार के घर पर रह रहा था। 29 जनवरी को स्कूटी से वह आईईटी पहुंचा, इसके बाद उसका पता नहीं चला। रात तक घर पर न लौटने पर मोबाइल पर कॉल किया तो घंटी जा रही थी लेकिन मोबाइल नहीं उठा। रात में मोबाइल स्विच आफ हो गया।
आईईटी के गेट से पैदल निकल चला गया
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, इसमें 29 जनवरी को सुबह 10.57 बजे पियूष स्कूटी से आईईटी पहुंचा। पांच मिनट बाद पैदल बाहर आ गया, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार, छात्र की तलाश की जा रही है, कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।


ट्रांसपोर्ट कर्मी लापता, जवाहर पुल पर मिली स्कूटी
एत्माउददौला क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कारोबारी 41 साल के सुशील कुमार शनिवार से लापता हैं। उनके पिता ट्रांसपोर्ट कारोबारी सीता नगर के रहने वाले ओम प्रकाश का कहना है कि शनिवार को बेटे के पास किसी का फोन आया था, शाम 7.30 बजे स्कूटी से घर से चला गया। इसके बाद से पता नहीं चला है और स्कूटी जवाहर पुल पर मिली है। पुलिस तलाश में जुटी है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Seven resolutions passed in the Municipal Corporation’s executive meeting…#agranews

आगरालीक्स…सूरसदन मेट्रो स्टेशन के लिए भूमि देगा नगर निगम. बिजलीघर चौराहे का...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Aadya and Anveshika from Agra will hone their creativity by visiting the ‘Lekhak Gaon’

आगरालीक्स…आगरा की आद्या और अनवेषिका जाएंगी ‘लेखक गाँव’, भारत का पहला ऐसा...

बिगलीक्स

Agra News: Dr. Rameej & Dr. Parvej connection in religious conversion start from SNMC Agra

आगरालीक्स Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप...

बिगलीक्स

Etah News: 24 year old youth found in lovers house, Both killed

एटालीक्स …वीडियो देखें प्रेमिका से रात में उसके घर मिलने पहुंचे प्रेमी...

error: Content is protected !!