आगरालीक्स ….आगरा में यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए जीआईसी में कंट्रोल रूम, 180 परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से रखी जाएगी नजर।

यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। इसकी तैयारी शुरू होने लगी है। जिले में परीक्षा के लिए 180 केंद्र बनाए गए हैं, परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी और वाइस रिकार्डर अनिवार्य है। जहां सीसीटीवी लगे हैं उन्हें ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
रविवार और अवकाश के दिन भी संचालित होगा कंट्रोल रूम
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जीआईसी में बनाया गया कंट्रोल रूम अवकाश और रविवार के दिन भी संचालित होगा। कंट्रोल रूम में पहली पाली के लिए सुबह 6.30 बजे से एक बजे और दूसरी पाली में एक से आठ बजे तक कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि दो पाली में कर्मचारी कंट्रोल रूम में काम करेंगे।
प्रश्न पत्र आना हुआ शुरू
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र आने लगे हैं। इन्हें जीआईसी में रखवाया जा रहा है। इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं।