आगरालीक्स …..आगरा में पर्यटकों का उमड़ा हुजूम, छह दिन में 2.21 लाख पर्यटकों ने देखा ताजमहल। शुक्रवार को ताजमहल रहेगा बंद, नए साल पर बढ़ जाएगी पर्यटकों की संख्या।
आगरा में 23 दिसंबर से पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 25 दिसंबर को ताजमहल पर सबसे ज्यादा 44259 पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आए। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। ऐसे में वीकएंड के साथ ही नए वर्ष मनाने के लिए लोग ताजमहल देखने आएंगे।
शनिवार से सोमवार तक उमड़ेगी भीड़
आगरा में वीकएंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है, शनिवार से सोमवार तक बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल देखने आएंगे। ऐसे में तीन दिन तक आगरा में पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी।
2.21 लाख पर्यटक छह दिन में आए ताजमहल
आगरा में 23 से 29 दिसंबर तक 2.21 लाख रुपये पर्यटक ताजमहल देखने आए। पर्यटकों की संख्या अधिक होने से व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं थी। पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ा था।
ताजमहल पर छह दिनों में आए पर्यटक
23 दिसंबर 37479
24 दिसंबर 44281
25 दिसंबर 44259
26 दिसंबर 33070
27 दिसंबर 31202
29 दिसंबर 33286