आगरालीक्स…. आगरा में दर्दनाक हादसा. बुलेट सवार युवक युवती की मौत
हादसा सोमवार शाम को थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 4 का है. नगला अजीता निवासी युवती प्रिया अपने परिचित युवक पवन के साथ बुलेट गाड़ी पर सवार होकर आवास विकास सेक्टर 4 से जा रहे थे. सेंट्रल पार्क के पास खड़े एक लोडिंग ऑटो में उनकी बाइक तेजी से घुस गई. हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रिया को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है.