आगरालीक्स…आगरा में नहीं थम रही कोरोना पॉजिटिव के मिलने की संख्या. आज फिर मिले कोरोना पॉजिटिव…प्रशासन ने जारी किया अपडेट
आगरा में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, हालांकि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण है और मरीज इस बीमारी से लगातार ठीक भी हो रहे हैं. शनिवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया, जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 1123 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से दो नये कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिले हैं, हालांकि इस दौरान दो मरीज ठीक भी हुए हैं. आगरा में अब 14 कोरोना मरीज हैं.