आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में बेटे और बेटी को दूध पिलाकर सुला दिया, आधी रात पर आंख खुली तो बच्चे बेहोश थे, दोनों की मौत, दूध के लिए सैंपल, जांच में जुटी टीमें। ( Agra News: 2 year & 11 Month old children sleep after taking milk, died#Agra)
आगरा के कागरौल में भूरा अपनी पत्नी और दो साल की बेटी माहिरा, 11 साल के बेटे अवान के साथ रह रहे हैं। गुरुवार रात को भूरा पास में ही स्थित हलवाई की दुकान से दूध लेकर आया और दोनों बच्चों को दूध पिलाने के बाद लिटा दिया दोनों बच्चे सो गए।
रात में आंख खुली तो बेहोश थे बच्चे
रात में भूरा की पत्नी की आंख खुली, बेटा अवान के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी और माहिरा बेहोश थी। भूरा दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचा, जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों बच्चों को म्रत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से चीख पुकार मच गई।
दूध के लिए गए नमूने
दो बच्चों की मौत की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। फोरेंसिक टीम और एफएसडीए की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। एफएसडीए की टीम ने मौके से दूध के सैंपल लिए हैं। सैंपल की रिपोर्ट से पता चलेगा कि दूध में तो किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं थी, अभी बच्चों की मौत का कारण पता नहीं चल सका है।