आगरालीक्स …आगरा में बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए दौड़ रही अनफिट स्कूल बस और वैन। 20 के चालान, तीन सील। स्कूल वैन चालक 9 वीं छात्रा से छेड़छानी में अरेस्ट।
आगरा में आरटीओ द्वारा स्कूल बस और वैन की जांच की गई। आरटीओ प्रवर्तन कपिल देव के अनुसार, प्राइवेट नंबर पर स्कूल बस और वैन चल रही हैं। व्यवसायिक नंबर नहीं लिए गए हैं। 100 स्कूल बस और वैन ने फिटनेस नहीं कराई है। इसके लिए अभियान शुरू किया गया है। टीमों ने अलग अलग क्षेत्रों में स्कूल बस और वैन की जांच की। 20 स्कूल बस और वैन के चालान कर दिए, तीन सील की हैं।
नौवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़, वैन चालक अरेस्ट
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में नौवीं की छात्रा के साथ वैन चालक इमामुददीन छेड़छाड़ कर रहा था, शनिवार को वैन में उसने छात्रा को दबोचने की कोशिश की। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने वैन चालक इमाुददीन को अरेस्ट कर लिया। इमामुददीन की तीन शादी हो चुकी हैं और छह बच्चों का पिता है।