आगरालीक्स…आगरा में डाॅ. एमपीएस में रोपे गए फल, छाया और औषधीय गुणों वाले 200 पौधे, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा अपनी जिंदगी के हर अहम मौके पर एक पौधा जरूर लगाएं
आगरा में डाॅ. एमपीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में हरियाली की चादर बिछाने के संकल्प साथ 200 ऐसे पौधे रोपे गए जो बड़े होकर फल और छाया देंगे, औषिधीय गुणों से युक्त होंगे।
स्व. डाॅ. एमपी सिंह की पुण्य स्मृति में वनवासी कल्याण आश्रम व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया। संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा कि अपने जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराएं और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इतना ही नहीं इन पौधों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी खुद लें।

वनवासी कल्याण आश्रम के संरक्षक डाॅ. पंकज भाटिया ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। प्रखर अवस्थी और विकास अस्थाना ने अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया। निदेशक डाॅ. अनूप गोयल और डाॅ. एमपीएस वल्र्ड स्कूल के प्रधानाचार्य चाल्र्स क्लेरेंस ने सभी को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। संयोजक डाॅ. प्रवल प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया।