आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में एमएसडब्ल्यू प्रवेश परीक्षा में 90 छात्र अनुपस्थित रहे।
एमएसडब्ल्यू सत्र 2025-2026 में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों की प्रवेश परीक्षा करायी गयी। परीक्षा के लिए विवि को 303 छात्रों के आवेदन मिले थे।
परीक्षा संस्थान में करायी गयी। इसमें 213 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन एक पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. रनवीर सिंह के अनुसार एमएसडब्ल्यू प्रवेश परीक्षा में छात्रों से अंग्रेजी भाषा, मानसिक क्षमता (अंकगणित, तर्क और तर्क) और भारत में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रुझानों के बारे में जागरूकता से जुड़े प्रश्न पूछे गए। परीक्षा का आयोजन ओएमआर शीट पर किया गया। प्रवेश परीक्षा का परिणाम जल्द से जल्द जारी कर दिया जाएगा। परिणाम विवि की वेबसाइट पर जारी होगी। अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।