आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में मोबाइल के लिए 22 साल की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान. कोख में पल रहे बच्चे की भी मौत. पति से हुआ था विवाद
आगरा में एक शॉकिंग खबर सामने आई है. फतेहपुर सीकरी के रामकृष्ण कॉलोनी में गुरुवार दोपहर 22 साल की एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. उसकी मौत से कोख में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई. मोबाइल को लेकर उसका अपने पति से विवाद हो गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मायके वालों को भी सूचित कर दिया है.एक साल पहले हुई थी शादी, मोबाइल को लेकर हुआ विवाद
फतेहपुर सीकरी की रामकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले नरेश बंजारा की एक साल पहले फिरोजाबाद के नगला रुद्र में रहने वाली अंजलि से शादी हुई थी. अंजली इस समय गर्भवती थी लेकिन उसका अपने पति से मोबाइल फोन को लेकर विवाद होता रहता था. पति—पत्नी के बीच एक ही मोबाइल था और नरेश जब भी काम पर जाता, मोबाइल अपने साथ ले जाता था. अंजली इसी बात को लेकर उसका विरोध करती थी. गुरुवार सुबह भी दोनों के बीच मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ. इस पर नरेश मोबाइल अंजली को देकर चला गया.
घर में उस समय केवल एक बुजुर्ग महिला थी. पति के जाने के कुछ देर बाद अंजली कमरे में चली गई और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. दोपहर में जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस के पहुुंचने से पहले शव नीचे उतारा जा चुका था. मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.