आगरालीक्स…आगरा में अपने दोस्त के घर जाने की कह कर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया।

आगरा के मलपुरा के गांव भाहई निवासी 23 साल का गजेंद्र पुत्र गोपाल ने अपने परिजनों से कहा कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रह है। यह कहकर वह घर से निकल गया, रात 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज गजेंद्र के घर से कुछ ही दूरी पर बने पशु बाड़े से आई थी, लोग भागकर पशु बाड़े में पहुंचे, वहां गजेंद्र का शव पड़ा हुआ था।
सीने में मारी गोली, एक हिरासत में
स्थानीय लोग पशु बाड़े में पहुंचे, बाड़े में गजेंद्र का शव पड़ा हुआ था और सीने में गोली लगी थी। पास में ही तमंचा पड़ा हुआ था। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले विमल पर हत्या का आरोप लगाया है, बाड़ा भी विमल का था। पुलिस ने विमल को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। डीसीपी पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि परिजनों के आरोप पर पड़ोस में रहने वाले विमल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।