आगरालीक्स…आगरा में होली पर 25 करोड़ का बिजनेस. 18 करोड़ का अबीर गुलाल और पिचकारियां बिक गईं. लोगों ने जमकर खेली होली…
न कोरोना का खौफ और न ही कोई पाबंदी…लोगों ने इस बार जमकर होली खेली. होली भी ऐसी खेली कि आगरा में 25 करोड़ का बिजनेस दे गई ये होली. इसमें 18 करोड़ रुपये का तो अबीर गुलाल और पिचकारियां शामिल हैं. इनका स्टॉक थोक मार्केट में होली के दो दिन पहले ही समाप्त हो गया. रिटेल में भी इसकी जमकर खरीदारी हुई. होली वाले दिन भी कई दुकानों व अस्थाई दुकानों पर गुलाल, चंदन और रंगों की बिक्री हुई.

गुजिया का स्टॉक भी हो गया खत्म
होली पर इस बार गुजिया भी जमकर खरीदी गई. हर मिठाई वाले के यहां लोगों की भीड़ गुजिया खरीदने के लिए लगी रही. यूं तो दुकानों में कई तरह की मिठाइयां थीं लेकिन होली का त्योहार पर गुजिया स्पेशल होती है तो लोगों ने गुजिया ही खरीदी. ऐसे में दुकानदारोंने भी गुजिया की कई वैरायटीज लोगों के सामने पेश की जिसमें चॉकलेट गुजिया, केसर पिस्ता गुजिया भी शामिल रही. इसके अलावा ठंडाई का भी आर्डर दिया गया.