आगरालीक्स…आगरा में व्यापारी की जेब से 25 हजार रुपये पार. भंडारे में बांट रहे थे प्रसाद, 25 सेकंड के अंदर शातिर जेब से निकाल ले गया रुपये…सीसीटीवी में कैद चोरी
आगरा में व्यापारी की जेब में से शातिर 25 हजार रुपये चोरी कर ले गया. विजय नगर कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में व्यापारी भंडारे का प्रसाद बांट रहे थे कि तभी वहां एक शातिर आया और 25 सेकंड के अंदर बड़ी चालाकी के साथ उनकी जेब में रखे 25 हजार रुपये पार कर ले गया. घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है.
भंडारे में बांट रहे थे प्रसाद
विजय नगर में रिंकू जैन रहते हैं. यहां राधाकृष्ण मंदिर पर भंडारा चल रहा था जिसमें रिंकू जैन भी प्रसाद वितरित कर रहे थे. उनके आसपास कुछ बच्चे खड़े थे. तीाी उनके बीच में एक युवक खड़ा दिखाई देता है और जैसे ही रिंकू जैन हलवाई के पास से पूड़ी लेकर बांटने जाते हैं वो युवक धक्का—मुक्की के बीच में उनकी जींस की पीछे वाली जेब में रखे 25 हजार रुपये पर हाथ साफ कर देता है और आराम से वहां से निकल जाता है.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इधर भंडारा खत्म् होने के बाद व्यापारी ने जब अपनी जेब चेक की तो उसमें रुपये गायब थे. बाद में मंदिर में लगे सीसीटीवी चेक किए तो शातिर युवक द्वारा उनकी जेब से रुपये पार करने की घटना दिखाई दी.