आगरालीक्स …आगरा में निखिल पार्क रॉयल के 250 फ्लैट सील, फ्लैटों की कीमत 100 करोड़ रुपये, बिक्री पर लगाई रोक, फ्लैट बुक कराने वाले निवेशकों के फंसे पैसे। जानें पूरा मामला।

आगरा के बल्केश्वर निवासी शैलेंद्र अग्रवाल पुत्र किशन लाल अग्रवाल द्वारा ताजनगरी फेस टू 125 फुट रोड पर चमरौली में खसरा संख्या 209, 210 पर आठ मंजिला निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट बनाया गया। जबकि निर्भय नगर गैलाना रोड निवासी शैलेंद्र अग्रवाल पुत्र ओम प्रकाश अग्रवास जिस मां मंशा देवी सहकारी आवास समिति द्वारा अपार्टमेंट बनाए जा रहे थे उसके संचालक हैं। ये दोनों शैलेंद्र अग्रवाल जीजा साले हैं।
100 करोड़ के 250 फ्लैट किए कुर्क
निखिल पार्क रॉयल के शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट (रेरा) ने 1.94 करोड़ रुपये की रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किया था। प्रशासन ने पहले दोनों के बैंक खाते कुर्क किए थे, फिर भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। प्रशासन की टीम ने निखिल रॉयल पार्क के 250 फ्लैट के अलावा बल्केश्वर में कोठी नंबर 33/ 23 निर्भय नगर में कोठी बी 13 और संजय प्लेस व्रंदावन टावर पांचवां तल सिथत समिति कार्यालय ई 12 /8 सहित चार संपत्तियां कुर्क करने के लिए सील कर दिया है।
खरीद फरोख्त पर लगाई रोक
नायब तहसीलदार रविश कुमार का मीडिया से कहना है कि चारों कुर्क संपत्तियों की बिक्री अवैध होगी। खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है, कुर्क संपत्तियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। इन संपत्तियों की नीलामी कर प्रशासन बकाया वसूलेगा।
डिफॉल्टर बिल्डर से न खरीदें फ्लैट
नायब तहसीलदार रविश कुमार का मीडिया से कहना है कि बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल डिफॉल्टर है, इससे उनके प्रोजेक्ट में निवेश करने वालों की पूंजी फंस सकती है। फ्लैट खरीदने से पहले देख लें कि बिल्डर डिफॉल्टर तो नहीं है।
इनसे होगी रिकवरी
मै, अंसल प्रोपर्टीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर संजय प्लेस
मै, पुष्पांजलि हाइटस कंस्ट्रक्श्न प्राइवेट लिमिटेड
मै, श्री जी इंफ्राहाउस प्राइवेट लिमिटेड मारुति प्लाजा, संजय प्लेस
मै, दीक्षा हाउसिलिंग प्राइवेट लिमिटेड संजय प्लेस
मै, नालंदा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड