आगरालीक्स…उज्जैन के महाकालेश्वर में भंडारा करके लौटे आगरा के 250 लोग. महाकालेश्वर के जयकारों से गूंजती रही उनकी यात्रा
आस्था भक्त मंडल एवं मंगलम परिवार बेलनगंज की ओर से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 8वां विशाल भंडारा शनिवार और रविवार 30 व 31 जुलाई को लगाया गया था. आगरा से करीब 250 लोग इस विशाल भंडारे में शामिल होने के लिए गए थे. आज सभी लोग आगरा वापस लौट आए हैं.
भक्तगणों में सुरेंद्र प्रकाश भारद्वाज (गुरूजी), राजू भगत, दीपक ढल, राकेश अग्रवाल, महेश गोयल, रूपकिशोर अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, महेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, संजय बंसल, अनिल खंडेलवाल, विधुन अग्रवाल शामिल हैं.