आगरालीक्स…आगरा में 250 यूनिट रक्तदान हुआ. 700 लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से लिया निशुल्क परामर्श
सेवा कार्य के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का श्रीगणेश करते हुए श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल के तृतीय विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। शनिवार को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवाल में लगे विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता, उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, श्रीदेवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम कपूर, सचिव सतीश गोपाल कपूर, राम माेहन कपूर, तुषार कपूर और अपिल कपूर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता ने संस्था के कार्यों की सरहाना करते हुए कहा कि रक्तदान समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। लोगों को प्रेरणा देने का कार्य संस्था कर रही है। श्रीदेवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम कपूर और सतीश गोपाल कपूर ने बताया कि श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल रजि. द्वारा हर वर्ष स्व. राधे गोपाल कपूर की स्मृति में विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन करता है। शिविर में 250 यूनिट रक्तदान किया गया। इस सेवा कार्य के साथ ही जन्माष्टमी महोत्सव का भी श्रीगणेश हो हो गया।
अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शिविर में स्त्री, गुर्दा, फिजिशियन, नेत्र, हृदय, दंत, नस, हड्डी और नाक कान गला रोग सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गयीं। 700 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया और 800 लोगों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। संदीप अग्रवाल और कौशल बंसल ने बताया कि आगरा के चिकित्सकों के दल के साथ ही दिल्ली के विशेषज्ञों ने भी शिविर में परामर्श दिया। जिसमें डॉ मोहित गुप्ता, डॉ श्रुति बिंदल, डॉ रविंद्र गुप्ता, डॉ हेमा सडाना, डा एसके तनेजा, डॉ सैफ रहमान, डॉ रीतेश गर्ग, डॉ केके गर्ग, डॉ मंयक बंसल, डॉ शैलेंद्र गुप्ता, डॉ अमित नाथ ने अपनी सेवाएं दीं।
महामंत्री मनोज जैन बी सी और कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल ने बताया कि संस्था द्वारा हर तीन माह में मोतियाबिंद के छह निःशुल्क आपरेशन का प्रकल्प चल रहा है। आपरेशन श्रीक्षेत्र बजाजा के अस्पताल में कराए जाते हैं। इसके भी मरीजों की निःशुल्क जांच शिविर में की गई। इस अवसर पर पार्षद हरिओम बाबा, मुरारी लाल गोयल और पूजा बंसल, संजीव अग्रवाल, दिलीप भंडारी, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त उपस्थित रहे।