आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 6 महीने में दवाओं के 28 सैंपल फेल , खाद्य पदार्थों के 435 सैंपल में से 275 फेल। ( Agra News : 28 Medicine & 275 Sample of Food products fail #Agra)
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिलास्तरीय बैठक हुई। इसमें बताया कि 2023 24 में 30 छापे मारे गए, इनमें तीन केस दर्ज किए गए। अभी तक आई रिपोर्ट में 28 दवाओं के सैंपल फेल हो गए, इनमें से आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
खाद्य पदार्थ के 275 सैंपल फेल ,ससद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 25 में 289 निरीक्षण किए गए। 435 सैंपल की जांच कराई गई, इसमें से 275 सैंपल फेल हो गए हैं। 175 के सैंपल अद्योमानक निकले, 19 सैंपल मिथ्याछाप और 89 सेंपल असुरक्षित मिले हैं। 3.47 करोड़ रुपये अर्थदंड वसूला गया है।