Tuesday , 14 January 2025
Home बिगलीक्स Agra News : 28 year old newly married died in Agra, Husband, Father in Law & Brother in law send to Jail#Agra
बिगलीक्स

Agra News : 28 year old newly married died in Agra, Husband, Father in Law & Brother in law send to Jail#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में इंजीनियर, उसके पिता और भाई को अरेस्ट कर भेजा जेल। शादी के 12 वें दिन रात में बिस्तर पर बिगड़ी पत्नी की हालत, दहेज हत्या के आरोप में भेजा गया जेल। ( Agra News : 28 year old newly married died in Agra, Husband, Father in Law & Brother in law send to Jail#Agra )


आगरा के ताजनगरी फेज टू के रहने वाले रोहित नोएडा में इंजीनियर हैं। उनकी 24 नवंबर को फिरोजाबाद के रसूलपुर के रहने वाले कारोबारी अमर सिंह की 28 साल की बेटी प्रियंका से शादी हुई थी। शादी के 12 वें दिन शुक्रवार रात 12 बजे प्रियंका की बहन को ससुरालीजनों ने सूचना दी कि प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई है, ससुरालीजनों को एसएन इमरजेंसी बुलाया। यहां स्ट्रेचर पर प्रियंका का शव मिला, शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं थे।


दहेज हत्या के आरोप में भेजा जेल
प्रियंका के पिता अमर सिंह ने शादी में दहेज देने के बाद कार सहित अन्य मांग पूरी न करने पर हत्या के आरोप लगाए थे, थाना ताजगंज में इंजीनियर पति रोहित सहित परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इंजीनियर पति रोहित, ससुर राकेश और देवर ऋषभ को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। ननद ​रिया और नंदोई राकी भी मुकदमा में नामजद हैं, उनकी संलिप्पता की जांच की जा रही है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Theft of Rs 40 lakh in Agra. Thieves entered the house of the manager and stole jewelery and cash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 40 लाख की चोरी. लोहड़ी कार्यक्रम में गए मैनेजर के...

बिगलीक्स

Crime News: Police caught 35 gamblers, recovered Rs 30 lakh cash…#agranews

आगरालीक्स…सूनसान इलाके में बने घर में लग रहे थे लाखों के दांव....

बिगलीक्स

Agra News : 9 year old boy found dead in bathroom in Agra#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में बाथरुम में मिला इकलौते बेटे का शव,...

बिगलीक्स

Agra News : Infertility increases due to obesity#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में मोटापे के कारण भी महिलाओं को मां...