आगरालीक्स …Agra News : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में आगरा के एक डॉक्टर सहित पांच जूनियर डॉक्टरों की मौत। स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए पलटी, सैफई मेडिकल कॉलेज के हैं पांचों जूनियर डॉक्टर। ( Agra News : 29 year old Agra’s Doctor & four other doctor died in accident on Agra Lucknow Expressway #Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉर्पियों से सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर लौट रहे थे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज में बुधवार सुबह तीन बजे स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कॉर्पियो को चपेट में ले लिया।
मौके पर पांचों डॉक्टरों की मौत
स्कॉर्पियो के पलटने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। ये पांचों सैफई मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हैं और लखनऊ से लौट रहे थे।
स्कॉर्पियों में थे छह लोग, शादी से लौट रहे थे
पुलिस जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियों में छह लोग थे, ये सभी शादी में शामिल होकर लखनऊ से लौट रहे थे। हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल है। उसका इलाज चल रहा है।
पांच डॉक्टरों की मौत
1 डॉ. अनिरुदध् वर्मा, उम्र 29 साल, राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर
2 डॉ. संतोष कुमार मौर्य निवासी राजपुरा भाग तीन संत रविदास नगर
3 डॉ. अरुण कुमार निवासी मौतीपुर कन्नौज
4 नरदेव निवासी बाईपास रोड नवाबगंज बरेली
5 अज्ञात