आगरालीक्स…आगरा में तीन और सटोरिए अरेस्ट. कार के अंदर कर रहे थे IPL क्रिकेट मैच में सट्टे की खाई-बाड़ी. एक लाख से अधिक कैश बरामद
आगरा में सट्टेबाजों के खिलाफ एक्शन जारी है. आईपीएल मैच में सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों की धरपकड़ हर दिन चल रही है. शनिवार को थाना सिकंदरा व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने IPL क्रिकेट मैच में सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए 03 अभियुक्तों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 01 कार, ₹1,04,350/-, 03 मोबाइल एवं 01 कूटरचित/फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है.

पूछताछ में तीनों ने अपना नाम अमित कुशवाह पुत्र कैलाश चंद्र कुशवाह निवासी चुंगी स्कूल के पास नगला पदी थाना न्यू आगरा, अभय चौधरी पुत्र भूप सिंह निवासी नगला बेनी प्रसाद बजीरपुरा थाना हरीपर्वत और नीतेश कुशवाह पुत्र मुलायम सिंह निवासी दुर्गा नगर नगला पदी न्यू आगरा शामिल हैं.