आगरालीक्स…आगरा में तीन साल की बच्ची में मिला कोरोना. आज छह कोरोना मरीज मिले. जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
आगरा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बुधवार को भी आगरा में 6 कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें तीन साल की बच्ची भी शामिल है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी के संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए हैं.

यहां से मिले संक्रमित
आगरा में बुधवार को जो 6 कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें दो बाहर के हैं. दिल्ली गेट निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मारुति एन्क्लेव निवासी तीन वर्षीय बच्ची, झारखंड की 75 वर्षीय महिला और पंजाब की 44 वर्षीय महिला में कोरोना मिला है. इसके अलावा कैलाशपुरी के रहने वलो 30 वर्षीय युवक और प्रेम नगर दयालबाग निवासी 45 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना की पुष्टि हुई है. आगरा में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्चया 79 हो गई है जिसमें से अब केवल 51 एक्टिव केस हैं.