आगरालीक्स… आगरा में बेटे के जन्म की खुशी में बंदूक में कारतूस डालते समय अचानक गोली चल गई, एक युवक के सीने में गोली लगी उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के फतेहाबाद के गांव पारोली सिकरवार के रहने वाले विवेक की पत्नी के बेटा हुआ था, मंगलवार को अस्पताल से छुटटी मिलने गई। बुधवार को घर पर बेटे के जन्म की खुशी में गुड़ बांटा जा रहा था। गांव की महिलाएं और पुरुष घर पर एकत्रित थे।
कारतूस डालते समय चली गोली
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गांव के एक युवक अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंच गए, बेटे के जन्म की खुशी में हर्ष फायरिंग के लिए बंदूक में कारतूस डाल रहे थे इसी दौरान गोली चल गई। गोली सामने खड़े अजय उम्र करीब 30 साल के लग गई।
स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, अजय को घायल अवस्था में स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने अजय को म्रत घोषित कर दिया।