आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ ने अधिकारियों को दिए अविलम्ब कार्य पूरा करने के निर्देश..
विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में जुलाई माह में कुल 3164 सोलर पावर प्लांट की स्थापना का कार्य किया गया है। प्रदेश में कुल सोलर रूफटॉफ स्थापना के संदर्भ में आगरा जनपद पांचवे स्थान पर है तथा पिछले 02 माह की स्थापना में चौथे स्थान पर है। सोलर रूफटॉफ स्थापना में आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तृत समीक्षा की गई। जनपद में कुल स्थापना के सापेक्ष 22336 सोलर प्लांट का निरीक्षण डिस्कॉम द्वारा किया गया है जिसमें लगभग 2500 के लगभग पेंडेंसी बनी हुई है। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैठक में उपस्थित टोरन्टो पॉवर एवं डीवीवीएनएल के अधिकारियों को निरीक्षण कार्य अविलम्ब पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ।बैठक में उपस्थित सोलर वेंडरों को निर्देशित किया गया कि जिन उपभोक्ताओं की सोलर रूफटॉप की धनराशि प्राप्त हो गई है उन उपभोक्ताओं के आवास पर अविलम्ब स्थापना का कार्य पूर्ण करें। बैठक में जनपद की समस्त बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बैंक शाखाओं सोलर पैनल स्थापना से सम्बन्धित आवेदन की पैंडेसी अधिक पाई गई। इस सम्बन्ध उक्त बैक बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को अवशेष पैंडेसी को एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक को उक्त पैंडेंसी कार्य निस्तारण का प्रभावी अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गये।