आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में 5 बजे तक 34.45 प्रतिशत वोटिंग. समाप्ति की ओर मतदान, अब सिर्फ आधा घंटा और…
आगरा नगर निकाय चुनाव में वोटिंग लगातार चल रही है. आगरा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में लोग वोट डालने के लिए जा रहे हैं. बात आगरा नगर निगम की करें तो यहां वोटिंग की काफी सुस्त रफ्तार रही है. शाम पांच बजे तक यहां केवल 34.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है. वहीं नगर पालिका में सबसे अधिक अछनेरा तो नगर पंचायत में सबसे अधिक किरावली में वोट प्रतिशत अभी तक सबसे अधिक हुआ है.

जानिए कहां कितना हुआ वोट
आगरा नगर निगम
सुबह नौ बजे तक 11.30 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक 16.09 प्रतिशत
दोपहर एक बजे तक 25.20 प्रतिशत
दोपहर तीन बजे तक 29.71 प्रतिशत
शाम 5 बजे तक 34.45 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद
अछनेरा में शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत हुआ मतदान
एत्मादपुर में शाम पांच बजे तक 56.00 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीकरी में शाम पांच बजे तक 60.0050.27 प्रतिशत मतदान
बाह में दोपहर शाम पांच बजे तक 55.49 प्रतिशत मतदान
शमसाबाद में शाम पांच बजे तक 55.75 प्रतिशत मतदान
नगर पंचायत में शाम पांच बजे तक मतदान
किरावली में 62.70 प्रतिशत
खेरागढ़ में 60.89 प्रतिशत
जगनेर में 62.29 प्रतिशत
फतेहाबाद में 52.10 प्रतिशत
पिनाहट में 56.70 प्रतिशत
स्वामीबाग में 57.19 प्रतिशत
आगरा नगर निकाय में कुल वोट प्रतिशत शाम पांच बजे तक — 50.19 प्रतिशत मतदान