आगरालीक्स…नप्सा फिएस्टा में 350 स्टूडेंट्स को मिला पुरस्कार. ग्रुप सिंगिंग, ग्रुप डांसिंग, सोलो सिंगिंग और सोलो डांस में दीं प्रस्तुतियां…
नप्सा फिएस्टा का पुरस्कार वितरण समारोह सेंटर कॉनरेड्स इंटर कॉलेज आगरा में आयोजित किया गया। फादर रंजीत टोपो और अध्यक्ष संजय तोमर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सेंट कॉनराड के इंटर कॉलेज के छात्रों के अद्भुत प्रदर्शन से हुई। समूह गायन, समूह नृत्य, एकल गायन और एकल नृत्य के विजेताओं ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। अध्यक्ष संजय तोमर ने पुरस्कृत बच्चों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों को अपने कौशल विकसित करने और पाठ्येतर गतिविधियों में अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया समापन समारोह में लगभग 350 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

सचिव राजपाल सिंह सोलंकी ने सभी अतिथियों, प्रिंसिपल तथा समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में निम्नलिखित अतिथि उपस्थित थे फादर रंजीत टोपो, अध्यक्ष संजय तोमर, राजपाल सिंह सोलंकी, एस एस यादव, राजू डेनियल, सुमन लता यादव, शिव का तोमर, शिवांग यादव, रेखा गुप्ता,रामानंद चौहान रवि नारंग, देवेंद्र सिंह, मीणा राघव, रिचा शर्मा, हैप्पी शर्मा आदि।