आगरालीक्स…आगरा में फिर मिले कोरोना केस. 24 घंटे में 1856 लोगों की हुई कोरोना जांच. जानें कितने मिले कोरोना संक्रमित
आगरा में कोरोना के केस मिलना बंद नहीं हो रहे हैं. रविवार को आगरा में एक साथ चार कोरोना केस मिले हैं. ये हाल फिलहाल में सबसे बड़ी संख्या है. प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1856 लोगों की जांच की गई जिसमें से चार नये #Covid19 केस पाये गये. इस दौरान एक व्यक्ति इस बीमारी से ठीक हुआ. आगरा में फिलहाल 6 कोरोना मरीज हैं.
बदलता मौसम कर रहा बीमार
आगरा में बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है. खासकर बुजुर्ग और बच्चे जल्द ही इसकी चपेट में आ रहे हैं. इन्हें वायरल फीवर के अलावा खांसी, जुकाम और बदनदर्द जैसी शिकायतें हो रही हैं.