Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: 40 operations of hernia will be live from OT from SN Medical College, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 40 operations of hernia will be live from OT from SN Medical College, Agra…#agranews

155

आगरालीक्स….आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से हर्निया के 40 आपरेशन ओटी से होंगे लाइव. डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर सीखेंगे नई तकनीक…

एसएन मेडिकल कालेज के आपरेशन थिएटर में देश के प्रतिष्ठित सर्जन हर्निया का आपरेशन करेंगे, आपरेशन का लाइव टेलीकास्ट आडीटोरियम में किया जाएगा। 17 से 18 सितंबर तक एसएन मेडिकल कॉलेज में इंडियन हर्निया सोसायटी द्वारा आयोजित 14 वीं राष्ट्रीय कार्यशाला में हर्निया के आपरेशन की अत्याधुनिक तकनीकी पर सर्जन्स चर्चा करेंगे। शुक्रवार को एसएन मेडिकल कालेज के गेस्ट हाउस में कार्यशाला का पोस्टर विमोचन किया गया।

इंडियन हर्निया सोसायटी, एसएन मेडिकल कॉलेज, सोसायटी आफ एंडोस्कोपिक एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन्स आफ आगरा सेल्सा, एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा में देश भर के सर्जन्स शामिल होंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 40 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। इस कार्यशाला से जूनियर डॉक्टरों के साथ ही सर्जन्स को भी नई तकनीकी को जानने और एकेडमिक विचार विमर्श करने का मौका मिलेगा, एसएन मेडिकल कॉलेज चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ाने में जुटा हुआ है।सचिव डॉक्टर जेपी एस शाक्या व डा. सिद्धार्थ धर ने बताया कि प्रो. एमसी मिश्रा, प्रो. एसडी मौर्या, प्रो. परविंदर लाल, प्रो. वीके बंसल हर्निया के ऑपरेशन करेंगे। आयोजन अध्यक्ष डा. रवि मोहन पचौरी, डॉ. जूही सिंघल,संयोजक डॉ. अमित श्रीवास्त, डॉ. समीर कुमार, ने बताया कि हर्निया के ऑपरेशन की तकनीकी में कई बदलाव हुए हैं। आगरा सर्जंज़ असोसीएशन अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शर्मा ने कहा कि हर्निया को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।anaesthesia विभाग से डॉक्टर त्रिलोक चंद . डॉक्टर अपूर्व मित्तल व अन्य का सहयोग रहेगा।एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ प्रशांत लवानिया ,डा. राजेश गुप्ता, डा. रिचा जैमन, डा. सुरेंद्र पाठक, डा. पुनीत श्रीवास्तव, डा. अराधना सिंह, डा. संदीप गुप्ता, संयुक्त सचिव असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंकुर अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रतज्ञ कुमार, डा. विवेक कुमार , डॉक्टर करन रावत आदि मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!