आगरालीक्स …Agra News: आगरा में स्टेट बैंक के एक अधिकारी पर रोज रोज बेइज्जत करने के आरोप लगाकर क्लर्क लापता, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: 40 Year old SBI Clerk goes Missing#Agra)
आगरा के देवरी रोड के गांव सेमरी निवासी सुरेंद्र पाल सिंह स्टेट बैंक आफ इंडिया में क्लर्क हैं, पहले वे मुख्य शाखा में कार्यरत थे तीन महीने पहले उनका तबादला एसबीआई की छीपीटोला ब्रांच में हो गया। उनके भाई मनोज पाल सिंह भी गुजरात में बैंक में तैनात हैं।
बैंक अधिकारी पर रोज रोज बेइज्जत करने के आरोप
मनोज पाल सिंह का आरोप है कि एसबीआई छीपीटोला ब्रांच की लोन शाखा आरएसपीसी में कार्यरत छोटे भाई सुरेंद्र पाल सिंह की रीढ़ की हडडी में समस्या होने के कारण बेल्ट लगाकर आफिस जाते थे, अपने साथ दवा भी लेकर जाते थे, आरोप है कि बैंक के एक अधिकारी परेशान कर रहे थे, बेल्ट लगाकर आफिस आने को बहाना बताते थे, दवा खाने पर भी टोखते थे, बीमारी को ड्रामा बताते थे। अधिकारी पर आरोप है कि वे बेहते थे कि सहानुभूति के लिए बेल्ड पहनकर आते हैं।
पत्र में लिखा अब मैं अपशब्द गाली गलौज नहीं सुन सकता
18 अगस्त को सुरेंद्र पाल सिंह बैंक गए थे, आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई, वे सुबह 11.50 बजे बैंक से निकल आए और शाम करीब 5.30 बजे भांजे सचिन को फोन किया, उन्हें देवरी रोड बुलाकर बाइक दे दी और लिफाफे में पत्र थमा दिया, कहा कि दवा लेने जा रहे हैं इसके बाद से वे घर नहीं लौटे और मोबाइल भी स्विच आफ है। सुरेंद्र पाल के भाई मनोज का कहना है कि जब जब लिखाफा खोला तो उसमें दो पेज का पत्र मिला। पत्र में लिखा कि यह पत्र में भारी मन से खिल रहा हूं, अब मैं अपशब्द, गाली गलौज नहीं सुन सकता, रोज की बेइज्जती से बहुत परेशान आ चुका हूं। भाई के साथ अनहोनी की आशंका पर थाना ताजगंज, रकबागंज, थाना सदर के चक्कर लगाने पड़े। एक्स पर भी पोस्ट किया है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।