आगरालीक्स…मई और जून की चिंता छोड़ें, पहली बार मार्च में ही लग सकती है लू. आज आगरा का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा…लगातार तीन दिन हीट वेव का अलर्ट….
आगरा में इस समय गर्मी के तेवर तल्ख हैं और वो भी मार्च के ही महीने में. पहली बार मार्च में इतनी अधिक गर्मी पड़ रही है कि लोग व्याकुल होने लगे हैं. लोगों का कहना है कि मार्च में ही जब गर्मी इतनी अधिक है तो मई और जून में क्या होगा. दिन के समय आसमान से ऐसा लग रहा है जैसे आग बरस रही हो. दोपहर में एक पल भी धूप में ठहरना मुश्किल हो रहा है. पहली बार मार्च में ही लू चल रही है. मंगलवार को तापमान इस सीजन का सबसे अधिक दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस है. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

तीन दिन हीट वेव का अलर्ट
आगरा में लगातार तीन दिन हीट वेव का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जताया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि जरूरी न हो तो दोपहर को धूप में न निकलें और अगर निकलें तो खुद को अच्छी तरह से पैक करके ही निकलें जिससे कि लू न लग सके. आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है.