आगरालीक्स..( दो मिनट में खबरें).., आगरा की 48 घंटे से सखिर्यों में खबरें, महिला ने डंडे से गार्ड को पीटा, ताज एक्सप्रेस प्रकरण और संस्था की महिला सदस्य से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने पर समाजसेवी को जेल।

महिला पर गार्ड को पीटने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा
शनिवार को आगरा के न्यू आगरा कॉलोनी स्थित एलआईसी आवासीय परिसर का एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें एक महिला परिसर में तैनात पूर्व सैनिक गार्ड से कुत्तों को मारने पर भिड़ रही हैं अपशब्द कहते हुए डंडे से पीट रही है। महिला टीचर के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद महिला टीचर ने भी वीडियो जारी किया और पूरा घटनाक्रम बताया।
ताज एक्सप्रेस बम की सूचना पर दो घंटे खड़ी रही, सूचना देने वाला आगरा से अरेस्ट
दूसरा मामला ताज एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ा हुआ है। ट्रेन रविवार को झांसी से दिल्ली जा रही थी। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही एक युवक डी टू कोच में पहुंचा और यहां एक यात्री से कहा कि ट्रेन में बम है यह बम दिल्ली पहुंचते ही फट जाएगा। यात्री ने कंट्रोल रूम में सूचना दी, ट्रेन आगरा कैंट से रवाना हो चुकी थी, ट्रेन में 1600 यात्री थे, ट्रेन को मथुरा स्टेशन पर रोक दिया गया, बॉगी से यात्रियों को निकालने के बाद दो घंटे चेकिंग की गई लेकिन सूचना फर्जी निकली। फर्जी सूचना देने के आरोप में खेरिया मोड़ आगरा निवासी युवक मुकेश को अरेस्ट कर लिया गया।
समाजसेवी ने महिला सदस्य को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, ब्लैकमेल करने के आरोप में अरेस्ट
सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने आईजी रेंज कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार नामनेर निवासी बृजेश शर्मा उर्फ बृजेश पंडित ने संपर्क किया। अपनी संकल्प सेवा संस्था में सहयोग करने का प्रस्ताव रखा। इस पर वह संस्था के साथ जुड़कर सामाजिक कार्य करने लगी। आरोप है कि बृजेश पंडित उनको वाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज करने लगे। अकेले में बुलाने को भी दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता बृजेश पंडित के द्वारा संचालित सभी वाट्सएप ग्रुप से अलग हो गई। अपनी पूर्व की संस्था में ही कार्य करना शुरू कर दिया। जिससे गुस्साए बृजेश पंडित ने विभिन्न ग्रुपों में उनके बारे में अशोभनीय मैसेज भेज सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना शुरू कर दिया।
जेल भेजा गया समाजसेवी
ब्रजेश पंडित ने उनसे पांच लाख की चौथ भी मांगी। मामले में पिछले दिनों थाना ताजगंज में आईटी एक्ट, छेड़छाड़, चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी बृजेश पंडित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।