आगरालीक्स:…Agra News: आज तंबाकू दिवस है। आगरा में युवाओं में तंबाकू के सेवन से मुंह और गले का कैंसर हो रहा है, डराने वाले आंकड़े आए सामने। (Agra News: 49 head & Neck cancer patient up to 50 year of age due to tobacco#Agra )
तंबाकू का सेवन लगातार बढ़ रहा है, युवा भी तंबाकू का सेवन करने में बहुत आगे हैं। इससे युवाओं को मुंह और गले का कैंसर हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, मुंह और गले के कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कैंसर रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुरभि गुप्ता का कहना है कि कैंसर में कैंसर कारक केमिकल होते हैं।
तंबाकू के सेवन से आने वाले लक्षण
एक वर्ष तक तंबाकू का सेवन – मुंह में सफेद दाग (ल्यूकोप्लेशिया)
पांच वर्ष तक तंबाकू का सेवन – मुंह में लाल दाग (एर्थोप्लेसिया)
छह से 10 वर्ष – मुंह का खुलना बंद होना (सब म्यूकोसल फाइब्रोसिस)
10 वर्ष से अधिक सेवन पर – प्री ओरल कैंसर और उसके बाद कैंसर
तंबाकू के सेवन से कैंसर से पीड़ित मरीजों की उम्र
20 से 30 वर्ष – 4.25 प्रतिशत
31 से 40- 17.5 प्रतिशत
41 से 50 वर्ष – 28 प्रतिशत
51 से 60 वर्ष- 27 प्रतिशत
61 से 70 वर्ष – 18 प्रतिशत
71 से 80 वर्ष – 4.5 प्रतिशत
80 वर्ष से अधिक – 1.25 प्रतिशत