आगरालीक्स …Agra News : आगरा में लोग अपने डॉगी का नगर निगम में रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे हैं। प्रक्रिया और शुल्क जानें। आगरा में कुत्तों की नसबंदी के लिए 1.85 करोड़ से बना सेंटर। नगर निगम आगरा द्वारा जलेसर रोड पर एनीमल बर्थ सेंटर यानी एबीसी सेंटर तैयार कराया है। 1.85 करोड़ की लागत से बने सेंटर में कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। पशु कलयाण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह के अनुसार, अगले सप्ताह से कुत्तों की नसबंदी एबीसी सेंटर में शुरू कर दी जाएगी। ( Agra News : 50 pet dog register in Nagar Nigam, Agra #Agra )
80 हजार कुत्ते, 32 हजार की नसंबदी
आगरा में करीब 80 हजार कुत्ते हैं, इनकी जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए चारों जोन में निजी एजेंसियों से कुत्तों की नसबंदी कराई गई। नगर निगम का दावा है कि 32 हजार कुत्तों की नसबंदी कराई जा चुकी है लेकिन कुत्तों की संख्या नियंत्रित नहीं हो रही है। ऐसे में एबीसी सेंटर खोला गया है।
50 पालतू कुत्तों के ही पंजीकरण
नगर निगम द्वारा पालतू कुत्ते, बिजली सहित अन्य जानवरों का पंजीकरण किया जा रहा है। एक अनुमान के तहत आगरा में 50 हजार पालतू कुत्ते हैं लेकिन अभी तक 50 कुत्तों का ही पंजीकरण कराया गया है। एक साल के लिए देसी नस्ल के कुत्ते का पंजीकरण शुल्क 100 रुपये और विदेशी नस्ल के कुत्ते का पंजीकरण शुल्क 500 रुपये है। नगर निगम की वेबसाइट से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।