Thursday , 30 April 2026
Home आगरा Agra News: 51 Kundiya Gayatri Mahayagya held in Agra District Jail, 151 prisoners took Gurudiksha
आगरा

Agra News: 51 Kundiya Gayatri Mahayagya held in Agra District Jail, 151 prisoners took Gurudiksha

367

आगरालीक्स….आगरा की जिला जेल में हुआ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, 151 बंदियों ने ली गुरुदीक्षा…सही मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

बंदी साधना अभियान के अन्तर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा देश की विभिन्न कारागारों में सुधारात्मक आन्दोलन में ‘‘दुष्प्रवृत्ति निवारण-सत्प्रवृत्ति संवर्धन’’ के लिए गायत्री मन्त्र लेखन, सत्साहित्य स्वाध्याय तथा 108/51/24 कुण्डीय महायज्ञों द्वारा गुरुदीक्षा देकर बन्दियों को भविष्य में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बन्दियों में सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इसी कड़ी में आगरा जनपद की जिला कारागार में दीपयज्ञ एवं 51 कुण्डीय महायज्ञ द्वारा सभी कैदियों ने सद्बुद्धि की कामना के लिए गायत्री मन्त्र, महामृत्युंजय मन्त्र आदि आहुतियाँ प्रदान की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ शांन्तिकुंज, हरिद्वार से पधारी टोली नायक श्री मानसिंह, अम्बरीष कुमार, रविशंकर गिरि, अनुज गिरि ने देव आव्हान एवं पूजन के साथ किया गया। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा, जेलर ब्रजकिशोर गौतम, जेलर नागेश जी, डिप्टी जेलर – मनोज, नवीन, अंजनी आदि ने देव पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य उपस्थिति गायत्री शक्तिपीठ आँवलखेड़ा के प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, आँवलखेड़ा जोन समन्वयक जे एस कुशवाहा, आँवलखेड़ा उपजोन समन्वयक सुरेश यादव, दीनदयाल रहे। बंदी साधना अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी प्रेमलाल कुशवाहा एवं आगरा जिला के संयोजक शिवांक उपाध्याय ने बताया कि लगभग 160 दीक्षा सेट देने के अलावा ज्यादातर बन्दियों ने समूहिक गुरुदीक्षा ली।

कार्यक्रम में आगरा जिला समन्वयक सुरेशचन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, बैजनाथ, सन्दीप तिवारी, उमेश कुशवाह, कैलाश चन्द्र, भूदेव प्रसाद, कालीचरन शर्मा, रवि सोनी, अरविन्द श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, वीरेश वार्ष्णेय, महादेव साह, निखिल लवानियां, मातृशक्ति सहयोगी सरोज शर्मा, विमलेश भदौरिया, सुमन सिसौदिया, मीना वर्मा, रेखा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 30th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Devotees Dance in Ecstasy at Khatu Shyam Baba’s Sankirtan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे श्याम प्रेमी. भजन...

आगरा

Commendable Service Work by Lions Club Prayas at Samarpana Deaf School in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के समर्पण बधिर विद्यालय में लायंस क्लब प्रयास का सराहनीय सेवा...

आगरा

Agra Live News: Winds and light drizzle bring some relief from the heat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हवाओं और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से कुछ राहत. तापमान...

error: Content is protected !!