Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: 562 traders donated blood in blood donation camp…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 562 traders donated blood in blood donation camp…#agranews

202

आगरालीक्स…आगरा व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे. 562 व्यापारियों ने रक्तदान कर दिखाया उत्साह. देखें फोटोज

रक्तदान शिविर में व्यापारियों में भारी उत्साह
आगरा व्यापार मंडल के 50वें वर्ष में प्रवेश करने पर व आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में आगरा व्यापार मंडल ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से किया. यह शिविर आगरा व्यापार मंडल का पहला रक्तदान शिविर है जिसमें व्यापारियों का उत्साह देखने को मिल रहा है. शिविर का उदघाटन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के पुत्र आलौकिक उपाध्याय, टी एन अग्रवाल, रामलीला कमेटी के राजीव अग्रवाल, राकेश मंगल, लोकहितम ब्लड बैंक से अनिल अग्रवाल, क्षेत्र बजाजा से महामंत्री आदि ने किया.

562 लोगों ने किया रक्तदान
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारी तन, मन, धन से तो समाज सेवा करता है, अब अपने रक्तदान से भी लोगों की सेवा कर रहा है. प्रदेश में आगरा सबसे बड़ा रक्तदान दाता हैं, जहां सबसे बड़ी संख्या में रक्त दान किया जाता है. आज के शिविर में 562 लोगों ने रक्तदान किया. आलौकिक उपाध्याय ने भी कहां कि आगरा व्यापार मंडल वो मंच है जहां कोई भी अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से करा सकता है.

रक्तदान शिविर में सहयोग करने वालों में टीएन अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने मंच व कार्यक्रम का संचालन किया. कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक तरूनसिंह, महामंत्री गागनदास रामानी, महामंत्री संगठन कन्हैया लाल राठौड़, संदीप गुप्ता, राकेश बंसल, राजेश अग्रवाल, रमनलाल गोयल, जयप्रकाश अग्रवाल, अशोक लालवानी, गोपाल पुरसनानी, सुमित सतिजा, विकी बाबा, मनीष अग्रवाल, गुलशन माकन, ब्रहमदत गोस्वामी, पुनीत कालरा, गोविंदराम नारवानी, अशोक गोकानी, राजेश सिंघल, संजीव अग्रवाल, ताराचंद गोयल, राजीव गुप्ता, रिंकू अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, सुनील करमंचदानी, मीडिया प्रभारी भाजपा महानगर अतुल बंसल, मनीष बंसल, रनवीर सिंह राठौड़, राजेश राठौड आदि उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!