Friday , 19 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News : 59 Video found from PC Bagla Degree College Prof. Rajneesh, Nine Identified#Agra
बिगलीक्स

Agra News : 59 Video found from PC Bagla Degree College Prof. Rajneesh, Nine Identified#Agra

403

आगरालीक्स…Agra News: प्रोफेसर का खौफनाक सच, छात्राओं और युवतियों से रेप कर बनाता था वीडियो। केबल में लगा रखे थे खूफिया कैमरे, 59 वीडियो में से पीड़ित सात छात्रा और दो युवतियों की हुई पहचान। ( Agra News : 59 Video found from PC Bagla Degree College Prof. Rajneesh, Nine Identified#Agra)


गुरुवार को हाथरस पुलिस ने पीसी बागला कॉलेज के चीफ प्रोक्टर प्रो. रजनीश मिश्रा को प्रयागराज जिले के सिविल लाइन थाने के सुभाष चौक से अरेस्ट किया गया। गुरुवार को पुलिस उसे पुलिस कार्यालय हाथरस लेकर पहुंची। प्रेसवार्ता में हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मूल रूप से मथुरा के गांव जाबरा, मांट का रहने वाला रजनीश मिश्रा वर्तमान में हाथरस गेट के चमन​ बिहार कॉलोनी में रहा है। पीसी बागला कॉलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष है और 2024 से कॉलेज का चीफ प्रोक्टर है, शादी 1996 में हुई थी लेकिन कोई संतान नहीं हैं।
59 वीडियो में से नौ की हुई पहचान
पुलिस को वायरल वीडियो के साथ ही प्रो. रजनीश के मोबाइल, लैपटॉप से 59 वीडियो मिले हैं। इसमें से नौ पीड़िताओं की पहचान हुई है। इन नौ पीड़िताओं में से सात छात्राएं हैं और दो युवती हैं।
युवती के साथ शारीरिक संबंध का वीडियो वेब कैम में रिकॉर्ड होने के बाद शुरू की गंदी हरकत
रजनीश मिश्रा ने दूसरी शादी करने के लिए युवतियों से संपर्क किया, एक युवती से उसका संपर्क हुआ। युवती को घर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जो कि कंप्यूटर में लगे वेब कैम में रिकॉर्ड हो गया। उसने कंप्यूटर देखा तो उसमें युवती के साथ शारीरिक संबंध का वीडियो ​मिला इसके बाद गंदी हरकत शुरू कर दी।


अपने घर और चैंबर में भी बनाए वीडियो
पूछताछ में सामने आया है कि 2019 में संविदा पर कार्यरत महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रजनीश मिश्रा ने पहले जाल में फंसाया, यौन शोषण करने के बाद उसके वीडियो बनाए। इसके बाद उसने कॉलेज की छात्राओं को प्रवेश दिलाने, नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाना शुरू किया, उन्हें पैसे भी देता था जैसे ही नजदीकी बनी कॉलेज के भूगोल विभाग स्थित अपने कक्ष में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता था, इसका वीडियो बना लेता था ऐसे कैमरे लगाए थे जिनकी फ्रंट स्क्रीन बंद रहती थी लेकिन रिकॉडिंग होती रहती थी। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद यौन शोषण शुरू कर देता था छात्राओं को अपने घर बुलाता था और यौन शोषण करता था। प्रो रजनीश मिश्रा को अरेस्ट करने वाली टीम को 25 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

error: Content is protected !!