आगरालीक्स…आगरा में आज दयालबाग की रहने वाली 7 साल की बच्ची सहित 6 डेंगू के मरीज मिले. अब तक 39….
मानसून के समय से ही आगरा में डेंगू, वायरल, मलेरिया के मरीजों का मिलना शुरू हो गया है. बुखार की चपेट में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी शामिल हैं. आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. गुरुवार को भी आगरा में डेंगू के 6 नये मरीज मिले हैं. इनमें एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 39 मरीजों में से इस समय 14 मरीज सक्रिय हैं.
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार और मांसपेशियों में दर्द की वजह से लैब में जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है. सिकंदरा के 34 साल के युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा सराय ख्वाजा के रहने वाले 24 साल के युवक, मोहनपुरा में रहने वाले 22 साल के युवक, दयालबाग की रहने वलाली 7 साल की बच्ची, 70 और 60 साल के दो बुजुर्ग में भी डेंगू मिला है.