Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: 6 year old died after 23 days of dog bite, suspect rabies, Known symptoms & treatment
बिगलीक्स

Agra News: 6 year old died after 23 days of dog bite, suspect rabies, Known symptoms & treatment

199

आगरालीक्स ….Agra News: आगरालीक्स आगरा में कुत्ते के काटने पर रेबीज फैलने से नर्सरी के छात्र की मौत, कुत्ते ने मुंह के पास मासूम को काट लिया था, 23 दिन बाद रेबीज से हुई मौत।
आगरा के पिनाहट के अतैयरपुरा गांव के रहने वाले कुमर सिंह का छह साल का बेटा अनिस उर्फ छोटू नर्सरी का छात्र था। स्कूल की छुटटी चल रहीं थी, नौ जनवरी को अनिस घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने सिर और चेहरे पर काट लिया। अनिस के ज्यादा घाव होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, सीएचसी पर अनिस के रेबीज की दो डोज लगी थी। ( Agra News: 6 year old died after 23 days of dog bite, suspect rabies, Known symptoms & treatment)


26 जनवरी को बिगड़ी तबीयत, मुंह से टपकने लगी थी लार
अनिस की 26 जनवरी को तबीयत बिगड़ने पर परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने रेबीज की आशंका पर सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, अनिस के मुंह से लार टपकने लगी थी, अलग तरह की हरकत करने लगा था। एक फरवरी की सुबह अनिस की मौत हो गई।
कुत्ते के काटने पर ज्यादा घाव होने पर इम्यूनोग्लोबिन होती है कारगर
कुत्ते के काटने पर उस हिस्से को अच्छी तरह से साफ करने के बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कुत्ते के काटने से ज्यादा घाव होने पर एंटी रेबीज वैक्सीन के बवाय इम्यूनोग्लोबिन लगाए जाते हैं, घाव का भी इलाज किया जाता है। इसमें लापरवाही बरतने पर जान जा सकती है।
कुत्ते काटने के लगातार बढ़ रहे मामले
शहर और देहात में कुत्ते काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में हर रोज 300 से अधिक मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी पर भी बड़ी संख्या में लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाते हैं। वहीं, निजी अस्पतालों में भी कुत्ता काटने पर लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं।
कुत्ते के काटने पर ये करें
कुत्ते के काटने पर खून निकल आया है तो उस हिस्से को साफ पानी से साफ कर दें, मिर्च और हल्दी ना लगाएं
अस्पताल लेकर जाएं, एंटी रेबीज और इम्यूनोग्लोबिन का पूरा कोर्स लगवाएं
कुत्ते पर नजर रखें, कुत्ता मर जाता है तो उसे रेबीज होने की आशंका होती है ऐसे में इलाज में कोई लापवारही ना बरतें


कुत्ते में ये लक्षण होने पर पशु चिकित्सक को सूचना दें
जिस कुत्ते को रेबीज है उसके काटने से ही रेबीज फैलता है
रेबीज से पीड़ित कुत्ते के मुंह से लार टपकती है, अजीब हरकत करता है, पूंछ झुकी रहती है, पशु चिकित्सक को सूचना दें जिससे कुत्ते को रेबीज है तो उसे वहां से हटाया जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!